---Advertisement---

अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का सारा कर्ज माफ होगा:- अखिलेश यादव

---Advertisement---

लखीमपुर खीरी: इन दिनों लोकसभा चुनाव का दौर है और हर पार्टी अपने प्रत्याशियों के लिए पुरजोर मेहनत कर रही है।
जनपद लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा के बाद गुरुवार को खीरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा के लिए जनसभा को संबोधित करने आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य खराब कर के रक्खा है। जो भी भर्ती आती है उसका पेपर पहले लीक हो जाता है। भाजपा सरकार लिकेज नही रोक पा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने करोड़पतियों का कर्जा माफ किया मगर किसानों का कर्ज नहीं माफ किया यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा। सिंचाई मुफ्त कर किसानों को लाभ पहुंचाएंगे। चार साल वाली नौकरी को परमानेंट करेंगे मगर यदि भाजपा सरकार बनती है तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी। अखिलेश यादव की विशाल जनसभा में भीड़ देखने लायक थी। अखिलेश ने जनसभा में सभी से अपील करते हुए कहा की खीरी प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को सभी लोग साइकिल वाली बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाए।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी, प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा अनुराग पटेल, शशांक यादव, रामपाल यादव, विनय तिवारी, आरएस कुशवाहा के साथ जिले के समस्त सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिलेश ने कही ये कुछ अहम बातें:-

  • मुख्यमंत्री लीकेज नहीं रोक पा रहे हैं, है पेपर लीक हो रहा:- अखिलेश यादव
  • अग्निवीर चार वर्ष की नौकरी छोड़ कर परमानेंट नोकरी करेगे:- अखिलेश यादव
  • दोबारा भाजपा आई तो खाकी की नोकरी तीन साल की होगी:- अखिलेश यादव
  • किसानों का पूरा कर्ज़ माफ कर दिया जाएगा: अखिलेश यादव
  • भाजपा ने पारलेजी से बोरी की चोरी सीखी है:- अखिलेश यादव
  • भाजपा सत्ता में आई तो खाद पाउच में खरीदना पड़ेगा:- अखिलेश
  • वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम की फोटो हटा दी गई:- अखिलेश यादव
  • बड़ी बड़ी होर्डिंगों में एक इंजन गायब है:- अखिलेश यादव
  • लखीमपुर का चुनाव आने वाली पीढ़ी का चुनाव है:- अखिलेश यादव
  • 10 साल में बाढ़ का समाधान नहीं हुआ:- अखिलेश यादव
दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment

Live TV