रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र”दीप”
लखनऊ। बहुत छोटे स्तर से राजनीति की शुरुआत करने वाले भाजपा उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा अब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होंने भाजपा जैसी पार्टी का दामन थाम राजनीति की दुनिया में कदम रखा था तब से लेकर आज तक भाजपा को ही अपना सब कुछ मानते है।
पार्टी के प्रति इनके कार्य करने के जुनून को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने सर्वप्रथम इन्हे भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश का महामंत्री बनाया जिसके चलते इन्होंने युवाओं में एक अलग जोश पैदा किया व पार्टी के लिए प्रदेश के लोगों में भाजपा की नीतियों व रीतियों का बखान किया। जिसके बाद भाजपा हाईकमान ने इन्हे क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद दिया जिस पर भी कमलेश मिश्रा बिलकुल खरे उतरे और यही कारण है की भाजपा के वरिष्ठ नेता इन्हे खासा पसंद करते है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है जिसमे दिखाया गया है की भाजपा के कुछ कार्यकर्ता अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत हेतु खड़े होते है और जैसे ही अध्यक्ष की गाड़ी रुकती है तो वहां पर मौजूद लोग क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का फूल मालाओं से स्वागत करने लगते है जिस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मुस्कुराते हुए कहते है की ये स्वागत की परंपरा बंद करो। सभी लोग अपने बूथों पर कार्य करो और अपने बूथों से भाजपा को जिताओ। उन्होंने यह भी कहा की यदि जिला अध्यक्ष स्वागत के लिए बोले तो उनसे कह देना की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्वागत के लिए मना किया है। यदि प्रदेश से कोई बड़ा नेता या प्रदेश अध्यक्ष आता है तो उनका स्वागत करो मगर मेरा नही। उनकी इस बात पर कार्यकर्ता मुस्कुराते भी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर भी किया है जो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चा है व उनकी लोग सराहना भी कर रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है की क्षेत्रीय अध्यक्ष हो तो कमलेश मिश्रा जैसा जो इतने विनम्र है व कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से लेकर उनका निवारण भी करते है।