---Advertisement---

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस दलित नेता को बनाएंगे स्टार प्रचारक, यूपी में चलाएंगे साइकिल।

---Advertisement---

लखनऊ: यूपी में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सपा ने अपना परचम लहराया है। यूपी की 80 सीटों में सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वही भाजपा मात्र 33 सीटों पर जीत का परचम लहरा पाई। इन सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फैजाबाद (अयोध्या) सीट रही। राम मंदिर बनने के बाद कोई नही कह रहा था की यहां से बीजेपी हारेगी मगर चुनाव ने सभी के समीकरण ही बदल डाले। फैजाबाद(अयोध्या) सीट से जीत का ताज पहनने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के उम्मीदवार लल्लू सिंह को 54567 वोटों से हराया है। इनको 5,54,289 वोट मिले थे तो वही भाजपा के लल्लू सिंह को 4,99,722 ही मिले। सांसद अवधेश प्रसाद का नाम अधिकांश इन दिनों लोगों की जुबां से सुनने को मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को अपना स्टार प्रचारक बनाने जा रहे है। अवधेश प्रसाद सपा पार्टी के प्रचार के लिए यूपी में साइकिल चलाएंगे।

कौन है अयोध्या सीट से जितने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद:

अवधेश प्रसाद एक दलित नेता है इनका जन्म 31 जुलाई 1945 को हुआ था। ये 9 बार के विधायक है इन्होंने सर्वप्रथम 1977 में विधानसभा का चुनाव जीता उसके बाद 1985, 1989, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 व 2022 में चुनाव जीत लगातार 9 बार विधानसभा का चुनाव जीता। ये यूपी सरकार में 6 बार मंत्री रहे जिनमे 4 बार कैबिनेट मंत्री रहे है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के सामने सपा ने अवधेश प्रसाद को मैदान में उतार दिया। राम मंदिर निर्माण के बाद किसी की जुबान से ये नही सुनने को मिलता था की फैजाबाद(अयोध्या) सीट से बीजेपी हार जायेगी मगर अवधेश प्रसाद ने चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर 54567 वोटो से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को हरा दिया। अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने के बाद ये यूपी ही नही बल्कि पूरे देश में छा गए। गली, नुक्कड़ और चौराहों पर इन्ही के नाम की चर्चा होने लगी। अवधेश प्रसाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment

Live TV