---Advertisement---

आज का राशिफल (29/05/2024):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

---Advertisement---

मेष: कारोबारी कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा।

मिथुन: घर-परिवार में घार्षिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कर्क: मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

सिंह: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें। परंतु खर्चों की अधिकता रहेगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

कन्या: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

तुला: आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी।

धनु: मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परंतु कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मकर: मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी।

कुंभ: आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment

Live TV