वायरल वीडियो: आज कल हम सभी देख रहे है की सोशल मीडिया पर फैमस होने के लिए लोग क्या से क्या कर रहे है। कई वीडियो ऐसे है जिन्हे देख हंसी नहीं रुकती। यही सोशल मीडिया न जाने कितने लोगों को रातों रात स्टार बना दिया। उदहारण के तौर पर रानू मंडल हो या भुबन बदयाकर हो ऐसे कई लोगों को सोशल मीडिया ने ही स्टार बना दिया।
रील का नशा देख रहे. हाइवे पर मैडम पिस्टल के साथ रील बना रही है.लखनऊ का वीडियो बताया जा रहा. pic.twitter.com/A0O9IYBDoP
— Priya singh (@priyarajputlive) May 11, 2024
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जुसमे एक लड़की लाल सलवार सूट पहनकर बीच सड़क पर हाथ में बंदूक लिए डांस कर रही है। सड़क पर खड़े लोग एक टक लड़की को देख रहे हैं। लड़की का नाम सिमरन यादव बताया जा रहा है, जो लखनऊ की रहने वाली है। उसने रील्स बनाने के चक्कर में कानून का मजाक उड़ाया। हालांकि स्पष्ट नहीं है कि बंदूक असली है या नकली लेकिन UP पुलिस ने इस पर कार्रवाई की बात कही है।