आज का राशिफल(04/09/2024):- जाने आज आपकी राशिफल में क्या है खास?

---Advertisement---

मेष: कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ के मौके मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

वृष: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कठिनाई आ सकती है।

मिथुन: आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी के प्रभाव से कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी।

कर्क: मन अशांत रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

सिंह: मन में शांति व प्रसन्नता का भाव रहेगा। आत्म विश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्य बनाए रखें। धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आत्मविश्वास मिल सकता है।

तुला: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बदलाव की संभावना। पिता से धन प्राप्ति होगी।

वृश्चिक: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बन सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

धनु: मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में भी कठिनाई आ सकती है।

मकर: मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। रहन- सहन कष्टमय रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्च में वृद्धि होगी।

कुंभ: आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। लाभ में कमी भी आ सकती है।

मीन: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाने का योग। खर्चों में वृद्धि होगी।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment