यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।।

---Advertisement---

मौसम विभाग: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि इस बार मॉनसून की रफ्तार सामान्य से तेज है। इसके साथ ही यूपी में अपने तय समय से पहले झमाझम बारिश के साथ इसकी एंट्री होगी। दरअसल, यूपी में खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई के लिए किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अगर मानसून सही समय पर या समय से पहले एंट्री करता है तो किसान फसलों की अगेती बुवाई कर सकेंगे। इसके बाद यदि समय-समय पर बारिश होती रही तो किसान सिंचाई के खर्च की बचत कर पाएंगे।
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, गोरखपुर और वाराणसी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। फतेहपुर, बांदा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बस्ती, झांसी, उरई के जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि इन जिलों मे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में रविवार सुबह से ही काले बादलों व तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहेगा इस बीच हल्की बरसात हो सकती है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment