---Advertisement---

योगी की तबादला एक्सप्रेस में एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, अमित पाठक बने देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी।

---Advertisement---

लखनऊ। रविवार की रात्रि योगी सरकार ने तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए 13 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईपीएस अजय कुमार को प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, कमिश्ररेट गीतमबुद्धनगर, कलानिधि नैथानी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, सजीव त्यागी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट आगरा, केशव कुमार चौधरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, दिनेश कुमार पी को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, अमरेन्द्र प्रसाद सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, अमित पाठक को पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, आकाश फुलहरि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ, आर.के. भारद्वाज को पुलिस महानिरीक्षक, भवन कल्याण, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय, लखनऊ, नचिकेता झा को सचिव गृह उत्तरप्रदेश शासन, संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०म० के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. का अतिरिक्त प्रभार, डा० एन. रविन्दर को अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ बनाया गया है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment

Live TV