---Advertisement---

नाबालिग लड़कियों को प्रसाद स्वरूप नशे की मीठी गोली देकर राधास्वामी सत्संग का सेवादार करता था रेप, इस तरह हुआ खुलासा।

---Advertisement---

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसी घटना सामने आई है जो सबके दिलों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। मामला दरअसल यह है की बुलंदशहर में राधास्वामी सत्संग ब्यास आश्रम के एक सेवादार ने ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है जिससे इंसानियत शर्मसार है। आश्रम के सेवादार ने दो नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेवादार लगभग बीते 8 माह से दोनो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शौषण कर रहा था।
प्रत्यक्षदर्शी बताते है की दोनों लड़कियां खेलने के लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में खेलने के लिए जाती थी। जहां आश्रम के सेवादार द्वारा दोनो लड़कियों को प्रसाद के रूप में नशे की मीठी गोली देता था। जब दोनो नाबालिग लडकियां बेहोश हो जाती थी तब सेवादार उनके साथ रेप करता था। इस मामले का खुलासा तो तब हुआ जब उसमे से एक लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ और घर वाले उसे अस्पताल ले गया जहां पता चला की लड़की पांच माह से प्रेगनेंट है। इसके बाद परिजनों ने लड़की से पूछा तब सेवादार का यह घिनौना कृत्य सामने आया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि सेवादार बुजुर्ग है, इस वजह से उसपर कोई शक नहीं करता था। लड़कियों का मेडिकल कराया जा रहा है वहीं आरोपी सेवादार की तलाश की जा रही है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment

Live TV