स्वच्छ प्राकृतिक जल स्रोत और शिवलिंग से 24 घंटे स्वयं निकलती है जलधारा, जुड़ी है भक्तों की आस्था।

---Advertisement---

लखनऊ: हरदोई जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व दिशा में धोबिया आश्रम के नाम से एक धार्मिक पर्यटन स्थल है। इस स्थान पर दूर दराज से भक्त हर रोज दर्शन के लिए आते है। यहां सबसे पहले आपको सिद्ध बाबा के दर्शन होंगे फिर यहां अलग अलग देवी देवताओं के दर्जनों छोटे छोटे मंदिर है।

24 घंटे निकलती है शिवलिंग से जलधारा।

आश्रम परिसर में ही एक शिवलिंग है जिसमे से 24 घंटे स्वतः ही जलधारा निकलती रहती है। पास ही में गीता भवन है। जिसमे अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा है। यहां बने भूलोक धाम की और आप स्वयं ही खींचे चले जायेंगे। यहां छीर सागर में भगवान विष्णु शेषनाग पर विराजमान है और माता लक्ष्मी उनके पैर दबा रही है। संतों की समाधि भी यही पर बनी है। नेपाली बाबा का समाधि स्थल भी यही पर है जिसमे उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित है।

प्राकृतिक जल स्रोत

मुख्य आश्रम से थोड़ी ही दूर एक रामनेव स्थल है। यहां पर एक स्रोता है यानी प्राकृतिक जल स्रोत है जिसमे से हर दम पानी निकलता रहता है। ये पानी बेहद स्वच्छ एवम शीतल होता है। पानी को दो छोटे छोटे कुंडो में बांटा गया है। एक में पीने वाला पानी है और एक में स्नान करने वाला पानी है। जिसमे स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते रहते है। मान्यता है की इस पानी में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते है।

आश्रम की गौशाला

आश्रम में एक गौशाला भी है जिसमे 8 से 10 गाय रहती है। आश्रम की तरफ से इनके खाने पीने का पूरा इंतजाम किया जाता है।

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

दीप शंकर मिश्र"दीप":- संपादक

पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम जो निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

---Advertisement---
PT 2
PT 4
PT 3
PT 1
P Adv

Leave a comment